आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

आनंद और गेलफेंड की बाजी फिर ड्रॉ

 
email
email
मास्को: भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज चैम्पियनशिप की 11वीं बाजी में इस्रायल के बोरिस गेलफेंड के खिलाफ ड्रा खेला।

दोनों खिलाड़ियों ने 24 चाल के बाद बाजी बराबर करने पर सहमति जता दी। टूर्नामेंट के अंतिम दौर में अब आनंद का पलड़ा थोड़ा भारी है क्योंकि इसमें उन्हें सफेद मोहरों के साथ शुरुआत करनी है।

अगर कल की बाजी भी ड्रा रहती है जो फिर मैच के नतीजे के लिए कम समय के टाईब्रेकर का इस्तेमाल किया जाएगा।

फिलहाल दोनों खिलाड़ी 5.5-5.5 अंक जुटाकर बराबरी पर चल रहे हैं।

सातवें दौर में गेलफेंड की जीत के बाद आनंद ने आठवें दौर की बाजी जीती है। इसके बाद यह लगातार तीसरा ड्रा है।

आनंद ने 11वें दौर में निम्जो इंडियन डिफेंस के साथ शुरुआत की और उन्होंने आठवीं चाल में आगे बढ़कर सबको हैरान कर दिया।

गेलफेंड ने इसके बाद लगभग 30 मिनट सोचने के बाद चाल चली लेकिन अपनी स्थिति मजबूत नहीं कर पाए। दोनों खिलाड़ी हालांकि थोड़ी देर बाद बाजी ड्रा करने को राजी हो गए।

आनंद ने बाजी के बाद टाईब्रेकर की संभावना पर कहा, ‘अब भी अंतिम दौर की बाजी बची है। मैं यह बाजी खेलने के लिए तैयार हूं और टाईब्रेकर होने के बाद ही इसके बारे में सोचूंगा।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement