सबसे कम समय में टेस्ट मैचों का शतक पूरा किया स्ट्रॉस ने
संयोग से स्ट्रॉस ने अपने करियर की शुरुआत मई, 2004 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में ही की थी। इस तरह से वह दुनिया के छठे ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने अपना पहला और 100वां टेस्ट मैच एक ही मैदान पर खेला। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एलन बोर्डर (मेलबर्न), पाकिस्तान के जावेद मियांदाद (लाहौर), वेस्टइंडीज के कार्ल हूपर (मुंबई, वानखेड़े), दक्षिण अफ्रीका के शान पोलाक (सेंचुरियन) और श्रीलंका के चामिंडा वास (कैंडी) इस सूची में शामिल थे।
स्ट्रॉस सबसे कम समय में 100 टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने पहले से लेकर 100वें टेस्ट मैच तक पहुंचने के लिए केवल आठ साल 89 दिन का समय लिया। स्ट्रॉस का यह कप्तान के रूप में 50वां टेस्ट मैच है।
इंग्लैंड की तरफ से उनसे अधिक मैचों में कप्तानी केवल माइक एथरटन (54) और माइकल वॉन (51) ने की है। यही नहीं, स्ट्रॉस यदि एक कैच ले लेते हैं, तो वह इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट मैचों में सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी उनके नाम पर 120 कैच हैं तथा वह कोलिन काउड्रे और इयान बॉथम के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। इंग्लैंड की तरफ से एलेक स्टीवर्ट ने सर्वाधिक 133 टेस्ट मैच खेले हैं, जबकि ओवरऑल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है, जिन्होंने 188 टेस्ट मैच खेले हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona