आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

मरे विंबलडन के फाइनल में, ब्रिटेन का 74 साल का इंतजार खत्म

 
email
email
मरे विंबलडन के फाइनल में, ब्रिटेन का 74 साल का इंतजार खत्म
लंदन: एंडी मरे ने पांचवें वरीय फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा को 6-3, 6-4, 3-6, 7-5 से हराकर विंवलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाते हुए ब्रिटेन का पहला पुरुष फाइनलिस्ट देखने का 74 साल का इंतजार खत्म कर दिया।

मरे से पहले ब्रिटेन के खिलाड़ियों को 11 बार सेमीफाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इससे पहले बनी आस्टिन विंबलडन फाइनल में जगह बनाने वाले ब्रिटेन के अंतिम खिलाड़ी थे, जिन्होंने 1938 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

मरे को हालांकि पिछले तीन साल से सेमीफाइनल चरण में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। उनसे पहले टिम हेनमैन, रोजर टेलर और माइक सेंग्सटर भी ऑल इंग्लैंड क्लब पर सेमीफाइनल में हारने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल थे। लेकिन सेंटर कोर्ट पर मरे के जीत दर्ज करते ही दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मरे को अब रविवार को होने वाले फाइनल में छह बार के चैंपियन रोजर फेडरर का सामना करना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement