अमेरिकी ओपन : मरे ने अंतत: जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
मरे ने एर्थर ऐश स्टेडियम में विश्व के दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविक को 7-6 (12/10), 7-5, 2-6, 3-6, 6-2, से हराया। मरे को अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए 28 ग्रैंड स्लैम स्पर्धा का इंतजार करना पड़ा।
मरे ने खिताब की दौड़ में इस साल पहले दौर में रूस के एलेक्स बोगोमोलोव को 6-2, 6-4, 6-1 से हराया। इसके बाद उन्होंने दूसरे दौर में क्रोएशिया के इवान डोडिग को 6-2, 6-1, 6-3 से पराजित किया।
तीसरे दौर में मरे स्पेन के फेलिसियानो लोपेज पर हावी रहे। मरे ने यह मैच 7-6 (7/5), 7-6 (7/5), 4-6, 7-6 (7/4) से अपने नाम किया। लोपेज को धूल चटाने के बाद मरे ने चौथे दौर में कनाडा को मिलोस राओनिक को 6-2, 6-4, 6-2 से मात दी।
क्वार्टर फाइनल में मरे क्रोएशिया के तेजतर्रार खिलाड़ी मारिन सिलिक के खिलाफ 3-6, 7-6 (7/4), 6-2, 6-0 से विजयी रहे और फिर सेमीफाइनल में चेक गणराज्य के थामस बेरडिक को 7-6 (12/10), 7-5, 2-6, 3-6, 6-2 से हराया।
मरे ने हाल ही में समाप्त लंदन ओलिम्पिक में अपने देश के लिए एकल स्पर्धा का स्वर्ण जीता था। खिताबी मुकाबले में मरे ने विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराया था।
दूसरी ओर, जोकोविक के सामने अमेरिकी ओपन खिताब बचाने वाला रोजर फेडरर के बाद पहला खिलाड़ी बनने की चुनौती थी लेकिन वह इसमें नाकाम रहे। फेडरर ने यह खिताब 2004 से 2008 के बीच लगातार पांच बार जीता था।
मरे ने अपनी शानदार सफलता से स्कॉटलैंड का नाम रोशन किया और 1936 के बाद ब्रिटेन के लिए ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। 1936 में फ्रेड पेरी ने अमेरिकी ओपन खिताब जीता था।
मरे की यह जीत काफी मायने रखती है क्योंकि उन्होंने लगातार कई शिकस्त खाने के बाद यह सफलता हासिल की है। 2011 में ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में वह जोकोविक से हार गए थे और उससे पहले वह 2008 अमेरिकी ओपन मे मरे की यह जीत काफी मायने रखती है क्योंकि उन्होंने लगातार कई शिकस्त खाने के बाद यह सफलता हासिल की है। 2011 में ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में वह जोकोविक से हार गए थे और उससे पहले वह 2008 अमेरिकी ओपन में फेडरर के हाथों हारे थे। इसके अलावा 2010 ऑस्ट्रेलियन ओपन और इस साल विम्बलडन फाइनल में वह फेडरर के हाथों हारे।
इस जीत से मरे को 29 लाख डॉलर मिले जबकि जोकोविक को 14.5 लाख डॉलर से ही संतोष करना पड़ा। साथ ही साथ मरे को एक लाख डॉलर बोनस के तौर पर मिले।
मरे की जीत ने हाल के दिनों में टेनिस जगत में जोकोविक, फेडरर और राफेल नडाल के वर्चस्व को तोड़ दिया। इन तीनों ने बीते 30 खिताबों में से 29 अपने नाम किए थे। 2009 में जुआन मार्टिन डेल पोटरो की अमेरिकी ओपन में जीत अपवाद के रूप में हमारे सामने है।
इस जीत ने मरे को एटीपी के वरीयता क्रम में तीसरे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस सूची में फेडरर पहले, जोकोविक दूसरे, मरे तीसरे और नडाल चौथे क्रम पर हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam