भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार की मंशा साफ नहीं है : अन्ना, रामदेव
एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेस में 9 अगस्त को होने जा रहे अपने संयुक्त अनशन की जानकारी देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद मजबूत लोकपाल बिल नहीं आया, क्योंकि सरकार की मंशा साफ नहीं है, और इस वजह से जनता की उम्मीदें धूमिल हो रही हैं।
बाबा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत लोकपाल बिल और काला धन देश में लाने के लिए सरकार को इसलिए डर लगता है, क्योंकि उसके आधे मंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं।
वहीं, अन्ना हजारे ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण सामान्य लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। जो सरकारी योजनाएं चल रही हैं, उसका 10 पैसा भी लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने भी दोहराया कि मजबूत लोकपाल बिल लाने की सरकार की मंशा ही नहीं है।
उन्होंने कहा कि बैंकों में जमा काला धन नेताओं का ही है, इसीलिए सरकार इस पर कतई गंभीर नहीं है। सरकार अपने भ्रष्टाचार के आरोपी 14 मंत्रियों के खिलाफ जांच नहीं करवा रही है, और यह हमारे साथ नहीं, जनता के साथ धोखा है। अन्ना ने कहा कि जब तक जनलोकपाल बिल नहीं आएगा, आंदोलन जारी रहेगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona