वीजा जालसाजी मामले में घिरा एक और अमेरिकी विश्वविद्यालय
अमेरिकी संघीय जांच अधिकारियों ने कल कैलीफोर्निया के सनीवले स्थित हर्गुआन विश्वविद्यालय पर छापा मारा और सीईओ जेरी वांग को वीजा जालसाजी से जुड़े 15 मामलों में आरोपी बनाया है।
मामले की जांच चल रही है, लेकिन यहां पढ़ने वाले छात्रों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां करीब 450 छात्र हैं, जिनमें से अधिकांश भारतीय हैं। वांग (32) पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिए वीजा जारी करके गैर-मान्यताप्राप्त संस्थान के लिए विदेशी छात्रों को फंसाया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
