आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले बैंड की तीन महिलाओं को दो साल कैद

 
email
email
पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले बैंड की तीन महिलाओं को दो साल कैद
मास्को: मास्को के एक गिरजाघर में क्वाइर में राष्ट्रपति ब्लदिमीर पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पंक बैंड 'पुसी रॉयट' की तीनों सदस्यों को अदालत ने दोषी करार दिया और उन्हें दो साल कैद की सजा सुनाई।

न्यायाधीश मरीना सयरोवा ने कहा कि 'पुसी रॉयट' बैंड की तीनों सदस्यों ने रूस के सबसे महत्वपूर्ण गिरजाघर में 21 फरवरी को 'पंक प्रार्थना' की प्रस्तुति देकर समाज के प्रति असम्मान की भावना प्रकट की है। खचाखच भरी अदालत में उन्होंने कहा, तोलोकोनिकोवा, अल्योखिना और सामुत्सेविच ने गुंडागर्दी की है...दूसरे शब्दों में कहें, तो उन्होंने सार्वजनिक व्यवस्था का उल्लंघन किया है।

उन्होंने कहा, अदालत उन्हें दोषी मानती है। अदालत खुद बचावपक्ष की गवाही और अन्य सबूतों के आधार पर इस निर्णय पर पहुंची है। अदालत में कांच के कठघरे में खड़ी नादेझदा तोलोकोनिकोवा, मारिया अल्योखिना और येकातेरिना सामुत्सेविच का चेहरा अदालत का फैसला सुनकर पीला पड़ गया। तीनों की उम्र 30 वर्ष से कम है और इनमें से दो मां हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement