संसद में आज आएगा एंटी रेप बिल, संशोधनों को कैबिनेट की मंज़ूरी
इससे पहले, लोकसभा में मंगलवार को दुष्कर्म रोधी विधेयक पेश करने की योजना के बीच सरकार यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र को बढ़ाकर 18 वर्ष करने पर सहमत हो गई।
सर्वदलीय बैठक में सहमति की उम्र पर सर्वसम्मति बन जाने के बाद एक सरकारी सूत्र ने बताया, "18 वर्ष से कम उम्र की लड़की के साथ सहमति से बनाए गए शारीरिक संबंध को 'बलात्कार' माना जाएगा।"
सूत्रों के अनुसार यौन अपराध करने वाले नाबालिग बच्चे को पहले अपराध के लिए दंड स्वरूप एक वर्ष की परिवीक्षा से गुजरना होगा, लेकिन दूसरी बार इसी तरह का अपराध करने पर उस पर 'बलात्कार' का मामला दर्ज किया जाएगा।
लोकसभा में विधेयक पेश करने के साथ ही सरकार इस मुद्दे पर संशोधन प्रस्ताव लाएगी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play