मोहाली में मिला अनुराधा बाली उर्फ फिजा का शव
उनका शव उनके ही घर में मिला है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को जब पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की शिकायत की तब पुलिस ने घर में घुस कर शव बरामद किया। शव काफी सड़ चुका था। उनका शव पंखे से लटकता हुआ मिला है। अभी तक कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मकान के निचले फ्लोर पर स्थित बेडरूम में पंखे से लटकती उनकी लाश मिली है। कहा जा रहा है कि कमरे में शराब की बोतलें में मिली हैं।
बताया जा रहा है कि काफी दिनों से फिजा घर पर अकेली ही रह रही थीं। कुछ माह पूर्व ही अनुराधा बाली की अपने पड़ोसियों से लड़ाई हुई थी। बता दें कि चंद्रमोहन से अनुराधा बाली का रिश्ता भी टूट गया था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Two to tango: Parineeti, Varun