आप यहां हैं : होम » बिज़नेस »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

'आईफोन 5' की सफलता से एप्पल के शेयर की कीमत उछली

 
email
email
'आईफोन 5' की सफलता से एप्पल के शेयर की कीमत उछली
न्यूयॉर्क: 'एप्पल' के नए 'आईफोन-5' की रिकॉर्ड सफलता के बाद मंगलवार को कारोबार बंद होने के बाद पहली बार इसके शेयर की कीमत 700 डॉलर के आंकड़े को पार कर गई। शेयर बाजार के बंद होने तक इसके शेयर की कीमत 0.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 701.91 डॉलर हो गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक अगर महंगाई पर विचार न किया जाए तो बाजार के मुताबिक यह विश्व की सबसे बहुमूल्य कम्पनी बन गई है।

हालांकि कुछ समीक्षा में  'आईफोन-5' में कोई विशेष सुधार नहीं देखा गया है, लेकिन बावजूद इसके शुक्रवार को इसके जारी किए जाने के  24 घंटे के अंदर इसके 20 लाख ऑर्डर दिए जा चुके हैं।

शेयर की कीमत में वृद्धि के बावजूद कुछ विश्लेषकों का अभी भी यह मानना है कि इसके शेयर में आगे भी वृद्धि होगी और तकनीकी विश्लेषकों और 'आईफोन-5' के सकारात्मक रुझान के अनुसार इसे 'खरीद' की रेटिंग मिल सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement