आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

जनरल वीके सिंह को सहायक उपलब्ध कराएगी सेना

 
email
email
नई दिल्ली: सुरक्षा घेरे से वंचित किए गए पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह को ‘‘शिष्टाचार’’ के रूप में सेना कुछ सहायक उपलब्ध कराएगी जो रोजाना के कामकाज में उनकी मदद करेंगे।

सेना के सूत्रों ने यहां कहा कि जनरल वीके सिंह को सहायक के रूप में कुछ कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएंगे जो रोजाना के कामकाज में उनकी सहायता करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह शिष्टाचार पूर्व सेना प्रमुखों और रेजीमेंटों के पूर्व कर्नलों को मिलता है। सूत्रों ने कहा कि लेकिन सिंह के साथ सुरक्षाकर्मी नहीं होंगे।

सिंह को 30 नवम्बर तक जैड ‘प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, लेकिन सरकार ने हाल में एक समीक्षा बैठक में उन्हें मिली सुरक्षा की अवधि विस्तारित नहीं करने का फैसला किया।

उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें बुलेट प्रूफ कार सहित सात वाहन और करीब 35 प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने वाली सेना ने अब उनका सुरक्षा घेरा वापस ले लिया है।

गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अक्तूबर के पहले हफ्ते में एक बैठक में फैसला किया था और सेना मुख्यालय को इसके तुरंत बाद इस बारे में सूचित कर दिया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement