94 घंटे बाद टॉवर से उतारा गया जवान
इंजीनियर्स रेजिमेंट में तैनात मुत्थू बीते शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास स्थित अजमेरी गेट के एक टॉवर पर दोपहर करीब एक बजे चढ़ गया था। उसे मंगलवार की सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर टॉवर से नीचे उतारा गया।
पिछले चार दिनों से खाना नहीं खाने के कारण वह काफी कमजोर हो गया था। उसे दिल्ली कैंटोनमेंट के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थलसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुत्थू का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। अधिकारी ने कहा, ‘‘काफी तेज बारिश हो रही थी और वह काफी कमजोर है। वह खाना भी नहीं खा रहा था। हमने उससे कहा कि हम उसे नीचे उतार रहे हैं। वह सीढ़ियों से नीचे नहीं उतर सका क्योंकि वह काफी कमजोर है।’’
उन्होंने कहा कि मुत्थू के स्वस्थ्य हो जाने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। उसके आरोपों की जांच के लिए पहले ही तथ्यों का पता लगाने वाली एक समिति का गठन कर दिया गया है।
गौरतलब है कि तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले का रहने वाला मुथु तब तक नीचे न आने पर अड़ा था जब तक कि वह रक्षा मंत्री एके एंटनी से न मिल ले।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Sakshi, before she became Mrs Dhoni