एक्टर के तौर पर रणबीर की फिल्में पसंद नहीं : ऋषि कपूर
ऋषि कपूर ने कहा, मुझे गर्व है कि वह चुनौतियां स्वीकार करता है। लेकिन मुझे एक अभिनेता के तौर पर रणबीर की फिल्में पसंद नहीं आतीं, क्योंकि मुझे उनमें खामियां दिखाई देती हैं। 60-वर्षीय ऋषि कपूर को सिनेमा उद्योग में 40 साल हो चुके हैं। ऋषि कहते हैं कि वह और उनकी पत्नी नीतू सिंह रणबीर के करियर में कोई दखल नहीं देते।
ऋषि ने कहा, वह अपने फैसले खुद लेता है और हम कभी उसके फैसलों में दखल नहीं देते। फिल्मों में काम शुरू करते समय रणबीर ने अपनी मां से कहा था कि वह ऐसे किरदार निभाना चाहता है, जो उसकी उम्र के लड़के असली जीवन में करते होंगे। रणबीर ने 'रॉकस्टार' और हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म 'बर्फी' में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया है।
'बर्फी' में रणबीर एक गूंगे और बहरे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। अपने बारे में ऋषि कहते हैं कि वे बचपन से ही एक अभिनेता बनना चाहते थे। वह बताते हैं कि जब वह छोटे थे, तो शशि कपूर उन्हें कहा करते थे कि तुममें अभिनेता बनने के लक्षण हैं। वह ऐसा इसलिए कहते थे, क्योंकि मैं जब भी रोया करता था, तो शीशा जरूर देखते रहता था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni