सीरिया में असद ने की शांति योजना की घोषणा
रविवार को ओपेरा हाउस में दिए गए भाषण में असद ने कहा, "पहले चरण के राजनीतिक समाधान के लिए क्षेत्रीय ताकतवरों को आतंकवादियों को दी जा रही आर्थिक मदद रोकनी होगी। दूसरे चरण में राष्ट्रीय वार्ता पर सरकारी सम्मेलन का आयोजन होगा। तीसरा चरण नई सरकार का गठन और आम माफी की घोषणा होगा।"
टीवी पर प्रसारित अपने भाषण में असद ने विपक्ष को पश्चिम के हाथों का खिलौना बताते हुए निंदा की और कहा कि सीरिया मालिकों के साथ समझौते करना चाहता है न कि नौकरों के साथ। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सीरिया के साथ धोखा किया है वे सहमति सम्मेलन से बाहर रहेंगे।
सीरिया को समर्थन देने और इस पक्ष पर बने रहने कि सीरिया के लोगों को ही देश का भविष्य तय करने की छूट मिले, के लिए असद ने रूस, चीन और ईरान को धन्यवाद दिया। असद ने कहा, "हम आपको सलाम करते हैं और आपका शुक्रिया अदा करते हैं।"
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni