कान के रेड कारपेट पर साड़ी में उतरी ऐश्वर्या ने मन मोहा
दिन की शुरुआत में अभिनेत्री को ऑस्ट्रेलियाई डिजाइनर एन्जेलो काटसापिस की डिजाइन की हुई धूसर और उजले रंग की पोशाक में देखा गया था, लेकिन बाद मे वह एमफार सिनेमा एंगेस्ट एड्स गाला में भारतीय डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गई क्रीम रंग की साड़ी और सुनहरी रंग की कढ़ाई किए हुए पूरी बाजू के ब्लाउज में नजर आईं।
अभिनेत्री के बाल आकर्षक तरीके से सजे हुए थे और उन्होंने बहुत कम मेकअप कर रखा था। लोरियल ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर 38 वर्षीय अभिनेत्री का कान में यह 11वां साल और बेटी आराध्या के नवंबर में जन्म के बाद पहला साल है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam