एशटन कुचर से वित्तीय मदद ले रही हैं लिंडसे लोहान?
बताया जाता है कि लिंडसे लोहान के साथ पिछले दिनों प्रेम संबंध में रह चुके एशटन कुचर को उनकी मदद करके अच्छा लग रहा है। वेबसाइट शोबिज़स्पाई.कॉम ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "एशटन के दिल के किसी कोने में अब भी लोहान के लिए जगह है और लोहान इसका भरपूर फायदा उठाती हैं।"
सूत्र के अनुसार, "लोहान यह कहकर एशटन से सैकड़ों डॉलर ले रही हैं कि वह इसे अगले दो सप्ताह में चुका देंगी। एशटन को हालांकि मालूम है कि ये पैसे उन्हें दोबारा नहीं मिलने वाले हैं, फिर भी वह उनकी मदद कर रहे हैं।"
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
