असम : कांग्रेसी नेता बलात्कार की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार
उन पर चिरांग जिले के सालबाड़ी में सुबह 2 बजे इस महिला के घर में घुसकर रेप की कोशिश का आरोप लगा है। गौरतलब है कि यह महिला 2 बच्चों की मां है। जब वह सुबह उनके घर में घुसा तो महिला ने शोर मचा दिया और पति गांववालों को बुला लाया। गांव वालों ने ब्रह्मा को पुलिस के हवाले कर दिया।
स्थानीय चैनलों के मुताबिक, गांववालों ने पहले उसकी खूब पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले किया। महिला के पति ने नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।
हालांकि, दूसरी तरफ ब्रह्मा ने इन सभी आरोपों से इनकार किया। जिले के अन्य कांग्रेस नेताओं के मुताबिक भी यह आरोप राजनीति से प्रेरित है, ताकि उनकी पार्टी की छवि को खराब किया जा सके।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play