असम में बाढ़ : काजीरंगा में 500 से अधिक जानवर मरे
ऐसा अनुमान है कि राज्य में हाल के वर्षों में आई सबसे भयानक बाढ़ से लगभग 22 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के 28 में से 27 जिलों के दो हजार 809 गांवों में बाढ़ से काफी नुकसान पहुंचा है।
सूत्रों का कहना है कि बाढ़ के कारण विश्व प्रसिद्ध काजिरंगा राष्ट्रीय उद्यान को भी काफी नुकसान हुआ है और 13 गैंडों समेत कुल 540 जानवर मारे गए हैं।
असम में मौजूद विश्व के सबसे बड़े नदी द्वीप मजूली में स्थिति और भी बदतर है और लगभग इस पूरे द्वीप के पानी में डूब जाने से यहां 75 से भी अधिक परिवार बेघर हुए हैं। खबरों के अनुसार लगभग पांच लाख लोगों ने 630 राहत शिविरों में पनाह ली है और 150 स्वास्थ्य टीमों को राहत कार्यों में लगाया गया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni