आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

विकिलीक्स के खिलाफ अभियान बंद करे ओबामा प्रशासन : असांजे

 
email
email
विकिलीक्स के खिलाफ अभियान बंद करे ओबामा प्रशासन : असांजे
लंदन: विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ब्रिटेन द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने के संकेतों की परवाह किए बिना लगभग दो माह बाद सार्वजनिक तौर पर प्रकट हुए और अमेरिका के ओबामा प्रशासन से भंडाफोड करने वाली उनकी वेबसाइट के खिलाफ जारी अभियान बंद करने को कहा।

नीली कमीज और लाल टाई पहने 41 वर्षीय असांजे दूतावास की बालकनी में प्रकट हुए। उस दौरान लगभग 100 पुलिसकर्मी और एक पुलिस हेलीकॉप्टर पूरे माहौल पर कड़ी नजर रखे हुए थे।

तकनीकी रूप से वह इक्वाडोर के क्षेत्र में ही रहे जिसकी वजह से पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई।

विभिन्न देशों में अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए असांजे ने कहा, ‘दमन में एकता है। इसके जवाब में पूरी तरह एकता और दृढ़ता होनी चाहिए।’

असांजे ने अपने समर्थकों विशेषतौर पर इक्वाडोर के प्रति आभार प्रकट किया जिसने ब्रिटेन की धमकी के बावजूद उन्हें राजनयिक शरण दे दी। असांजे ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से कहा कि विकिलीक्स के खिलाफ वह अपना अभियान बंद करें। उन्होंने कहा, ‘मैं राष्ट्रपति ओबामा से सही काम करने को कहा रहा हूं, अमेरिका को विकिलीक्स के खिलाफ ओबामा के अभियान की निंदा करनी चाहिए।’

असांजे ने कहा, ‘भंडाफोड़ करने वाले के खिलाफ अमेरिका का अभियान बंद होना चाहिए। किसी भी मीडिया समूह को दंडित करने की मूखर्तापूर्ण बात नहीं होनी चाहिए, चाहे वह विकिलीक्स हो या न्यूयार्क टाइम्स।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement