धमाकों के बावजूद हैदराबाद टेस्ट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा
चेन्नई में पहले टेस्ट के लिए आए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने कहा, हम समय पर आकलन करेंगे, लेकिन अभी इस पर शक करने का कोई कारण नहीं है कि हैदराबाद टेस्ट निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप होगा। हैदराबाद में दूसरा टेस्ट 2 मार्च से होना है। गुरुवार को वहां हुए दो बम विस्फोटों में अब तक 15 लोग मारे जा चुके हैं।
सदरलैंड ने कहा, यह खबर सुनकर हम काफी चिंतित हैं। हम अगले कुछ दिन में जरूरी आकलन करेंगे, लेकिन यहां फोकस फिलहाल क्रिकेट पर है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर आशंका जताना फिलहाल जल्दबाजी होगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को मुहैया कराई गई सुरक्षा से वह संतुष्ट हैं।
उन्होंने कहा, हम संबंधित अधिकारियों से सलाह ले रहे हैं। हैदराबाद में टेस्ट रद्द की संभावना पर सोचना फिलहाल जल्दबाजी होगी। फिलहाल तो मुझे उम्मीद है कि दूसरा टेस्ट हैदराबाद में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप होगा। सदरलैंड ने कहा, मैं सुरक्षा इंतजामों से संतुष्ट हूं। सब कुछ योजना के अनुरूप चल रहा है। हम दौरे से पहले अपनी टीम भेजकर आकलन करते हैं और सब कुछ ठीक है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni