ऑस्ट्रेलियन ओपन : अजारेंका सेमीफाइनल में, सेरेना हारीं
बेलारूस की अजारेंका ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कुज्नेत्सोवा को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से हरा दिया। दोनों के बीच 77 मिनट तक चले पहले सेट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस से होगा।
टूर्नामेंट में 29वीं वरीय प्राप्त स्टीफंस ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपने ही देश की तीसरी वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स को 6-3, 5-7, 4-6 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
टखने की चोट से परेशान सेरेना को क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान इलाज की जरूरत पड़ी थी। वह अपने फॉर्म में नहीं दिखीं।
स्टीफंस इससे काफी आहत दिखीं। स्टीफंस ने कहा, यह अच्छा नहीं है। मैंने अपने शयनकक्ष की दीवार पर उनकी तस्वीर लगाती थी, लेकिन अब मुझे उस दीवार पर अपनी तस्वीर लगानी होगी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
