अजीम प्रेमजी ने 12,300 करोड़ रुपये के शेयर ट्रस्ट को दिए
कंपनी के एक बयान में कहा गया कि यह ट्रस्ट धन का इस्तेमाल अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा की गई विभिन्न सामाजिक पहल को आगे बढ़ाने में करेगा। इस शेयर हस्तांतरण के साथ विप्रो में ट्रस्ट की शेयरधारिता बढ़कर करीब 19.93 प्रतिशत पहुंच जाएगी।
विप्रो लिमिटेड के 29.55 करोड़ शेयर करीब 12 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के चेयरमैन खुद प्रेमजी हैं। प्रेमजी ने 19 फरवरी को घोषणा की थी कि वह अपना और धन परोपकारी कार्यों में लगाना चाहेंगे, क्योंकि उनके फाउंडेशन ने देश में प्राथमिक शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता सुधारने का कार्य बढ़ा दिया है। इससे पहले, 2010 में प्रेमजी ने अपने निजी खाते से विप्रो में 8.7 प्रतिशत हिस्सेदारी परोपकारी कार्यों के लिए दान की थी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona