साइना विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार
साइना ने पिछले माह डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता और वह फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में जापान की मिनात्सु मितानी से पराजित हो गई थी।
हैदराबाद की एक अन्य खिलाड़ी पीवी सिंधु बैडमिंटन विश्व महासंघ की नवीनतम रैकिंग में 25वें स्थान पर बरकरार है। पुरुष वर्ग में लंदन ओलिम्पिक के क्वार्टर फाइनल तक पंहुचने वाले पी कश्यप 23वें और मुंबई के अजय जयराम 27वें तथा मध्यप्रदेश के सौरभ वर्मा 33वें स्थान पर हैं।
पुरुष युगल में केरल केकेटी रुपेश कुमार और सानावे थामस 27वें स्थान पर जबकि महिला युगल वर्ग में ज्वाला गुट्टा और अश्वनी पोनप्पा की जोड़ी 21वें स्थान पर हैं इसके अलावा मिश्रित युगल में ज्वाला गुट्टा और वी डीजू की जोड़ी 19वें स्थान पर हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Two to tango: Parineeti, Varun