मोदी को दरकिनार नहीं कर सकती बीजेपी : ठाकरे
उन्होंने कहा, नितिन गडकरी को बीजेपी अध्यक्ष का दूसरा कार्यकाल देने के लिए मोदी की राय ली गई। इसी तरह संजय जोशी को भी बलि का बकरा बनना पड़ा। शिवसेना सुप्रीमो ने कहा, बीजेपी को कार्यकारिणी की बैठक में मोदी को बुलाने के लिए उनकी शर्त माननी पड़ी और जोशी को बाहर का रास्ता दिखाया गया।
ठाकरे ने बीजेपी में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के संदर्भ में कहा, नई पटकथा है और कई नए नायक सामने आ गए हैं। मीडिया कहता है कि आडवाणी के अलावा गडकरी, मोदी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली इस सूची में हैं। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं को दूर रखना चाहिए और अगले लोकसभा चुनाव में जीत के लिए लग जाना चाहिए।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona