आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

ओबामा ने कहा 'शुभ दीपावली', सिखों के हौसले की सराहना की

 
email
email
ओबामा ने कहा 'शुभ दीपावली', सिखों के हौसले की सराहना की
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय समुदाय को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ ही 'साल मुबारक' कहा और विस्कोंसिन गुरुद्वारा त्रासदी के बाद सिख समुदाय के संयम और हौसले की सराहना की।

गुरुद्वारा गोलीबारी कांड में सिख समुदाय के छह लोग मारे गए थे। दीपावली के मौके पर हर किसी को शुभकामनाएं देते हुए ओबामा ने कहा, दिवाली मना रहे लोगों को मैं शुभकामनाएं देता हूं। आपको, आपके परिजनों और प्रिय लोगों को दिवाली की बधाई और साल मुबारक।

उन्होंने कहा, इस वर्ष के शुरुआत में हमें दुनिया में मौजूद बुराई का तब अहसास कराया गया, जब एक बंदूकधारी ने ओक क्रीक में सिख गुरुद्वारे में घुसकर गोलीबारी की। ओबामा ने कहा, इस भयानक त्रासदी के मौके पर हमने उस समुदाय के संयम और हौसले को देखा, जो अपने धर्म से अपनी ताकत पाता है और अपने सिख तथा गैर-सिख पड़ोसियों के साथ भाईचारे की भावना से रहता है।

उन्होंने कहा, हमने लगाव और प्यार को भी देखा। त्रासदीपूर्ण दिन के बाद हमें अपनी अमेरिकी विविधता और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार की याद दिलाई गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, आज, घर में और पूरी दुनिया में हिन्दू, जैन, सिख तथा कुछ बौद्ध दिवाली का त्योहार मनाएंगे। प्रकाश का पर्व। दिवाली परिजनों और मित्रों के साथ खुशियां मनाने का वक्त है, जिसमें अच्छा भोजन और नाच गाना प्रमुख रहता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement