ओबामा ने अपने कुत्ते को सास से कहीं ज्यादा करिश्माई बताया
आयोवा प्रांत में अपने अभियान के दौरान ओबामा ने कहा, ‘‘मैं अपने जीवन के बारे में कुछ बात बताऊं।’’ उन्होंने कहा कि उनके परिवार में करिश्मा की रैकिंग की दृष्टि से देखा जाए तो उनकी पत्नी, उनकी बेटियां, बो (कुत्ता), उनकी सास फिर वह आते हैं।
हफिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक उन्हें तुरंत अपनी गलतियों का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत कहा कि उनकी सास मैरियन रोबिनसन वास्तव में उनके कुत्ते से ज्यादा करिश्माई है।
उन्होंने कहा, ‘‘वाकई, मेरी सास बो से पहले आती हैं। मैं अपनी सास को भी प्यार करता हूं। उन्हीं से मिशेल का चेहरा मोहरा मिलता जुलता है।’’ ओबामा वर्ष 2008 में अपनी बेटियों की देखभाल की जिम्मेदारी अपनी सास पर डालकर ‘पहली नानी’ नियुक्त करने वाले बने और तब से रोबिनसन व्हाइट हाउस में रहती हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni