मुंबई में बसेरा तलाश रही हैं इलियाना डि'क्रूज़
इलियाना डि'क्रूज़ सपनों के इस शहर में अपने लिए उपयुक्त लॉन्चिंग पैड खोज रही हैं। इलियाना की पहली बॉलीवुड फिल्म 'बर्फी!' 14 सितम्बर को रिलीज हो रही है। अनुराग बासु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इलियाना डि'क्रूज़ ने रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया है। 24 साल की इलियाना डि'क्रूज़ ने कहा, मेरे माता-पिता गोवा में रहते हैं। मैं मुम्बई में घर की तलाश में हूं, जिससे कि वे मेरे पास आकर रह सकें। मैं मुम्बई में ही रहना चाहती हूं।
वर्ष 2006 में तेलुगू फिल्म 'देवदासू' के साथ अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली इलियाना ने अब तक दक्षिण की 'पोकिरी', 'जलसा' और 'किक' में काम किया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni