‘बर्फी’ ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि
‘बर्फी’ ने पुरस्कार की दौड़ में 19 अन्य फिल्मों को पछाड़ा।
फिल्म में रणबीर ने बहरे और गूंगे लड़के मरफी की भूमिका निभाई है जो प्रेम करता है और उसमें आहत भी होता है।
प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में मंदबुद्धि लड़की बनी है। इनके अलावा दक्षिण भारतीय अभिनेत्री एलेना डिक्रूज ने भी इस फिल्म के जरिये बालीवुड में पदार्पण किया है।
भारतीय फिल्म महासंघ के महासचिव सुपर्ण सेन ने बताया,‘बर्फी ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है। हमने 20 फिल्मों में से उसका चयन किया है।’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
