पाक को आमंत्रित करने के लिए BCCI को कोड़े मारने चाहिये : ठाकरे
ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा, ‘‘पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ है। बीसीसीआई को ताज होटल और सीएसटी (26/11 के आतंकवादी हमले के स्थल) के सामने कोड़े मारने चाहिये।’’
उन्होंने कहा, ‘‘भारत में विस्फोट के पीछे शामिल पाकिस्तान के साथ शांतिवार्ता एक तमाशा है। उस देश की क्रिकेट टीम के साथ खेलना विश्वासघात है।’’ ठाकरे ने आरोप लगाया कि बीसीसीआई पैसे के पीछे है और इसके लिये वह देश की सुरक्षा का व्यापार करना चाहती है।
ठाकरे ने भारत-पाक के बीच क्रिकेट शुरू करने पर सुनील गावस्कर के विरोध की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘गावस्कर ने लोगों की भावनाओं को आवाज दी है।’’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni