भंवरी हत्याकांड का प्रमुख आरोपी कोर्ट से फरार
36 साल की नर्स भंवरी देवी की पिछले साल अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उसने पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता महिपाल मदेरणा से 50 लाख रुपये की मांग की थी, जिनके साथ वह एक अश्लील सीडी में नजर आई थी।
उसके पास लूनी के विधायक मलखान सिंह के साथ भी एक ऐसी ही सीडी थी। मदेरणा और मलखान दोनों उसकी हत्या करवाना चाहते थे, लेकिन सीबीआई के मुताबिक मलखान सिंह का दांव पहले लग गया। कैलाश जाखड़ बिशना गैंग का सदस्य है, जिसने कथित रूप से भंवरी की लाश को ठिकाने लगाया था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni