भारत बंद के दौरान नोएडा में फैक्टरियों, गाड़ियों में तोड़फोड़, 14 गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि उग्र प्रदर्शनकारियों ने पहले फैक्टरियों में तोड़फोड़ शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में एक व्यक्ति बेहोश हो गया, जिसके बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को आग लगा दी। इसके बाद आग पर काबू करने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड को भी इन लोगों ने नहीं बख्शा और तोड़फोड़ जारी रखी।
पांच बसों समेत 40 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जबकि हिंसा में 12 लोग जख्मी हो गए। इनमें पांच पुलिसकर्मी हैं। वहीं यूपी पुलिस ने इस घटना को देखते हुए बंद की दूसरे दिन खास चौकसी बरतने की तैयारी शुरू कर दी है। कारखानों को इस तोड़फोड़ से काफी नुकसान पहुंचा है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Two to tango: Parineeti, Varun