आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

पेस और भूपति को अपने मतभेद सुलझाने चाहिए : आनंद

 
email
email
पेस और भूपति को अपने मतभेद सुलझाने चाहिए : आनंद
नई दिल्ली: विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने कहा कि लिएंडर पेस और महेश भूपति को ओलिंपिक खेलों से पहले सार्वजनिक तौर पर झगड़ने के बजाय लंदन में होने वाले इस खेल महाकुंभ से पहले अपने मतभेद सुलझाने चाहिए।

पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ने टेनिस चयन को लेकर उठे विवाद को अप्रिय करार देते हुए कहा, उन्हें इसे काफी पहले निबटाने की कोशिश करनी चाहिए थी और जब टीमों को सौंपने की समयसीमा पास में आ गयी थी तब उसको सार्वजनिक नहीं करना चाहिए था।’’

उन्होंने कहा, उन्हें कुछ चीजों पर असहमति होगी और खेलों में ऐसा अमूमन होता है लेकिन उन्हें काफी पहले चुपचाप इसका निबटारा कर देना चाहिए था। जो कुछ हुआ वह अच्छा नहीं था। आनंद को उम्मीद है कि भारत बैडमिंटन, एथलेटिक्स और निशानेबाजी में पदक जीतेगा। उन्होंने कहा, मुझे आशा है कि हम पिछली बार (बीजिंग 2008) की तुलना में अधिक पदक जीतेंगे। कुछ खेल हैं जैसे कि बैडमिंटन, एथलेटिक्स और निशानेबाजी जिनमें हमारी पदक जीतने की अच्छी संभावना है। हो सकता है कि हम टेनिस में भी पदक जीत जाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement