आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

एआईटीए ने भूपति, बोपन्ना को डेविस कप टीम से निकाला

 
email
email
एआईटीए ने भूपति, बोपन्ना को डेविस कप टीम से निकाला
नई दिल्ली: अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए अखिल भारतीय टेनिस संघ ने महेश भूपति और रोहन बोपन्ना को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी डेविस कप मुकाबले के लिए टीम से बाहर करते हुए युवाओं को शामिल किया है।

लिएंडर पेस और सोमदेव देवबर्मन के नाम पर विचार नहीं किया गया, क्योंकि वे पहले ही खुद को अनुपलब्ध बता चुके हैं। मुकाबले 14 से 16 सितंबर तक चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। भारतीय टीम में युकी भांबरी, विष्णुवर्धन, साकेत मिनेनी, दिविज शरण, सनम सिंह और श्रीराम बालाजी हैं। पेस अमेरिका में विश्व टीम टेनिस चैंपियनशिप खेलना चाहते हैं, जबकि सोमदेव फिट नहीं हैं।

एआईटीए ने भूपति और बोपन्ना को बाहर करके संदेश दिया है कि अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भूपति और बोपन्ना ने लंदन ओलिंपिक से पहले पेस के साथ खेलने से इनकार करके बड़े विवाद को जन्म दिया था। दोनों क्वार्टर फाइनल में हार गए। भारत को ओलिंपिक की टेनिस स्पर्धा में कोई पदक नहीं मिल सका। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले में हारने वाली टीम ग्रुप-दो में खिसक जाएगी। दोनों टीमों के बीच हार-जीत का 3-3 से बराबरी का रिकॉर्ड है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement