फ्रेंच ओपन : भूपति-बोपन्ना को छठी, पेस-पेया को सातवीं वरीयता
भूपति और बोपन्ना की नजरें लंदन ओलिंपिक से पहले युगल रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंचने पर टिकी हुई है।
फ्रेंच ओपन के पहले दौर के मुकाबले में भूपति और पेया की जोड़ी का सामना फ्रांस के मार्क गिक्वेल और एडूआडरे रोजर-वैसलीन की जोड़ी से होगा।
उल्लेखनीय है कि एटीपी की जारी ताजा रैंकिंग में बोपन्ना 12वें जबकि भूपति 13वें स्थान पर हैं।
सातवीं वरीयता प्राप्त पेस और ऑस्ट्रिया के पेया की जोड़ी का पहले दौर में सामना इटली के सिमोने बोलेली और फाबियो फोगनिनी की जोड़ी से बुधवार को होगा।
15वीं वरीयता प्राप्त सानिया मिर्जा और बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी महिला युगल के पहले दौर में अर्जेंटीना की जिसेला डूल्को और आउलो सुआरेज से मंगलवार को भिड़ेगी।
उल्लेखनीय है कि सानिया और बेथानी की जोड़ी ने हाल में ब्रसेल्स ओपन टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब अपने नाम किया था।
वर्ष 2011 में सानिया रूस की एलीना वेस्नीना के साथ जोड़ी बनाकर फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थीं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Two to tango: Parineeti, Varun