बिग बी के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका
झांसी के रहने वाले मुदासिर उल्ला खान ने साल 2011 में 28 सितंबर को दिखाए गए एपिसोड में अमिताभ बच्चन के पवित्र ग्रंथ के बारे में ‘रचा गया’ इस्तेमाल करने को लेकर आपत्ति जताई।
याचिकाकर्ता ने मामले में अतिमाभ के अलावा सोनी टीवी के प्रबंधक और शो के कार्यक्रम प्रायोजक को प्रतिवादी बनाया है।
खान ने दलील दी है कि पवित्र ग्रंथ को न ही लिखा गया और न ही तैयार किया गया है... बल्कि अल्लाह के द्वारा यह अस्तित्व में आया और इसलिए ‘रचा गया’ का इस्तेमाल करना ‘गंभीर अपराध’ है।
खान ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा उसके आवेदन को खारिज किए जाने को भी चुनौती दी है। आवेदन में उन्होंने पुलिस को मामले के संबंध में प्राथिमिकी दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिए जाने की मांग की थी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni