बिपाशा की ओर आकर्षित हुए थे माधवन
Agencies,
Last Updated: जनवरी 22, 2012 10:48 AM IST
Tweet
फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में माधवन ने कहा, ‘‘पर्दे पर जब भी केमेस्ट्री होती है आपका सामने वाले के प्रति आकर्षित होना जरूरी होता है। बतौर व्यक्तित्व मैं बिपाशा के प्रति आकर्षित हुआ। वह बहुत अच्छी हैं और अगर दो लोगों के बीच केमेस्ट्री नहीं है, तो पर्दे पर रोमांस को उभारना बहुत मुश्किल होता है।’’
वहीं इस फिल्म के बारे में बिपाशा ने कहा, "यह ('जोड़ी ब्रेकर्स') बहुत दिलचस्प फिल्म है। दो साल पहले मैंने एक दिलचस्प कहानी को पढ़ा था और उसके बाद मैं व्यस्त हो गई थी। यह वही कहानी है, जिसे मैंने पढ़ा था।" उन्होंने बताया, "दो साल बाद मैं एक दिन दोपहर में सो कर उठी और मैंने अपने प्रबंधक से कहा कि वह कहानी कहां है? हम दोनों ने कहानी को ढूंढ़ा। यह पहली बार था, जब मैंने किसी फिल्म में काम करने की स्वयं इच्छा जाहिर की थी।"
अपने एक दशक से भी लंबे करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी बिपाशा से यह पूछे जाने पर कि ऐसी क्या बात थी, जिसने उन्हें कहानी को ढूंढ़ने के लिए विवश कर दिया, तो उन्होंने जवाब दिया, "मेरा सोनाली का किरदार बिल्कुल नया है। मैंने 10 वर्षों में ऐसा किरदार नहीं निभाया है।" वह आखिरी बार 'प्लेयर्स' में नजर आई थी। यह फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होने वाली है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
First Published:
जनवरी 22, 2012 10:46 AM IST
