कुंआरे से ही रचाऊंगी ब्याह : बिपाशा बसु
जॉन अब्राहम से ब्रेकअप के बाद बिपाशा का नाम कभी साउथ के सुपरस्टार राणा दग्गुबत्ती तो कभी शाहिद कपूर से जुड़ रहा है लेकिन बिपाशा ने इन चर्चाओं पर कभी भी सच की मुहर नहीं लगाई।
माना जाता है कि जॉन अब्राहम जल्दी शादी नहीं करना चाहते थे, इसलिए उनका बिपाशा से ब्रेकअप हो गया। लेकिन नई खबर यह है कि प्रिया रुनचल के प्यार में उन्होंने बिपाशा को बाय कहा था।
सूत्र बताते हैं कि बिपाशा जॉन को बेहद चाहती थीं, इसलिए वह उनके बारे में किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देती थीं। जब कुछ लोगों ने उन्हें प्रिया के बारे में बताया, तो भी उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। उन्हें पूरा भरोसा था कि जॉन कभी उन्हें डिच नहीं करेंगे। जाहिर है, प्रिया की एंट्री की हकीकत जब तक बिपाशा जान पातीं, वह जॉन की जिंदगी से बाहर हो चुकी थीं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena