धमाकों के विरोध में भाजपा ने किया हैदराबाद में बंद का आह्वान
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने राज्य के सभी लोगों से अपील की है कि वे विस्फोटों के विरोध में अपनी इच्छा से बंद में शामिल हों और पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताएं।
रेड्डी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से चेतावनी मिलने के बाद भी राज्य सरकार विस्फोटों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने में विफल रही। उन्होंने सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ सख्ती से निपटने की मांग की।
आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को भाजपा के बंद और जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने हैदराबाद तथा अन्य शहरों में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
