आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

कांग्रेस ने निरूपम के बयान को खारिज किया, भाजपा ने किया बहिष्कार का फैसला

 
email
email
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद संजय निरूपम भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ कथित अशोभनीय टिप्पणी के चलते विवादों में फंस गए हैं।

हालांकि कांग्रेस पार्टी ने उनके बयानों को खारिज किया जबकि विपक्षी दल भाजपा ने उनके टेलीविजन बहसों के बहिष्कार का फैसला किया है जिनमें निरूपम शामिल होंगे।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नतीजों पर टेलीविजन पर चर्चा के दौरान स्मृति पर निरूपम ने टिप्पणी की। इस मुद्दे पर मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और निरूपम से माफी मांगने को कहा।

कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने कहा, ‘यह बहुत अफसोसजनक है। यह सबकुछ कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मानसिकता से हमें लड़ना है।’

निरूपम की ‘अशोभनीय एवं आपत्तिजनक’ टिप्पणियों से नाराज भाजपा ने कांग्रेस सांसद की निंदा की और घोषणा की कि पार्टी प्रवक्ता और नेता उन समाचार चैनलों की बहसों में भाग नहीं लेंगे जिसमें निरूपम शामिल होंगे।

भाजपा प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि निरूपम ने शालीनता की सभी सीमाएं तोड़ दी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement