राजस्थान के विधायक को छात्राओं ने की 'स्कर्ट' भेंट
अलवर (शहरी) के विधायक बनवारी लाल सिंघल ने राज्य के मुख्य सचिव सी के मैथ्यू को पत्र लिखकर मांग की थी कि स्कर्ट के स्थान पर पजामा या सलवार कमीज लायी जाए।
सिंघल ने कहा था कि इस मांग का इरादा लड़कियों को पुरुषों की कामुक नजर से दूर रखना है। यह गर्मी एवं सर्दी के दिनों में लड़कियों के लिए सुविधाजनक भी रहेगा। उन्होंने कहा, यह कोई तालिबानी सोच नहीं है या फिर लड़कियों की आजादी पर प्रतिबंध नहीं है बल्कि उनकी सुरक्षा की चिंता है। विधायक ने कहा, मैंने कई छात्रों को अपने मोबाइल फोन से इन छात्राओं की तस्वीरें खींचते हुए देखा है और लड़कियों को उसका पता भी नहीं चल पाता। ऐसी तस्वीरों का दुरुपयोग किया जा सकता है।
सिंघल ने कहा था कि हरेक को निजी तौर पर यह सुनिश्चित करना होगा कि महिलाओं की मर्यादा सुरक्षित रहे और यह मेरा अपना प्रयास है। उन्होंने कहा था कि अलवर में अपराध के मामले खासकर यौन उत्पीड़न बढ़ रहे हैं। सरकार को अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने चाहिए, लेकिन एक ऐसा माहौल बनाना हरेक की जिम्मेदारी है ताकि अपराध फले-फूले नहीं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni