आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छाए मोदी, आडवाणी से 'मार्गदर्शन' करने को कहा

 
email
email
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छाए मोदी, आडवाणी से 'मार्गदर्शन' करने को कहा
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में देखे जा रहे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आकर्षण के केंद्र में रहे। यहां तक कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों से समय पूर्व लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। लालकृष्ण आडवाणी को पीएम पद की दौड़ से अलग करने में बीजेपी अब जुट गई लगती है, कहा कि अब वह पार्टी का मार्गदर्शन करेंगे।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मोदी को जबर्दस्त समर्थन मिला। पार्टी अध्यक्ष सिंह ने उन्हें 'लोकप्रिय मुख्यमंत्री' के खिताब से नवाजा।

सिंह ने कहा, "नरेंद्र मोदी को गुजरात में तीसरी बार मिली सफलता पर हर कार्यकर्ता और नेता को गर्व है। पार्टी ने एक व्यक्ति के नेतृत्व में इस तरह की सफलता पहले नहीं देखी। यह भाजपा में एक नया इतिहास है।" उन्होंने कहा कि अमेरिका एवं यूरोपीय देशों सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने गुजरात में हुए विकास तथा बेहतर प्रशासन की प्रशंसा की है।

पार्टी अध्यक्ष मोदी की उपलब्धियों के कसीदे पढ़ते गए और कार्यकारिणी में हिस्सा ले रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता तक तालियां बजा कर स्वागत करते रहे।

दिल्ली भाजपा के प्रमुख विजय गोयल ने कहा, "उन्हें प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाए जाने के बारे में अभी तक फैसला नहीं लिया गया है, जबकि बच्चा-बच्चा यही चाहता है।" उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता को गुजरात में लगातार तीसरी बार मिली सफलता पर गर्व है। मोदी को 2014 के लोकसभा चुनव में पार्टी के प्रमुख प्रचारक के रूप में देखा जा रहा है।

राजनाथ ने 90 मिनट के अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से इस साल होने जा रहे कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली के चुनाव के लिए सक्रिय होने का आह्वान किया। उनहोंने कहा कि ये सभी चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, "2013 हमारे लिए महत्वपूर्ण वर्ष है। लोकसभा चुनाव भी किसी भी समय हो सकता है।" उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि हम सभी कार्यकर्ता बैठक के बाद जब अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचेंगे तब हम लोकसभा की तैयारियों में जुट जाएंगे। सभी विधानसभा चुनावों में जीत और आखिर में लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करेंगे।"

भाजपा प्रमुख ने विश्वास जताया कि अगले आम चुनाव के बाद भाजपा का प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराएगा। उन्होंने कहा, "20वीं सदी कांग्रेस की थी और 21वीं सदी भाजपा की होगी।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से पद लोलुपता त्याग पार्टी की सफलता के लिए काम करने का आह्वान किया।

अल्पसंख्यकों तक पहुंच विस्तार करने की गरज से सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी ने किसी के भी साथ धर्म या जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा, "हिंदुत्व जीवन शैली है जिसके कारण दुनिया के सभी धर्म भारत में मौजूद हैं।"

हैदरबाद में हुए दोहरे बम धमाके की ओर इशारा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संप्रग में आतंकवाद की समस्या से मुकाबला करने का माद्दा नहीं है।

पार्टी ने आर्थिक प्रस्ताव में मूल्य वृद्धि के लिए संप्रग को जिम्मेदार ठहराते हुए पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि वापस लेने और उर्वरक की कीमत घटनाने का उपाय करने की मांग की। पार्टी ने कहा है कि यदि उसकी मांगें नहीं मानी जाती है तो वह राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी।

मोदी रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करेंगे। राजनाथ के अध्यक्ष बनने के बाद यह बैठक बुलाई गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement