आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

यशवंत सिन्हा ने मांगा नितिन गडकरी से इस्तीफा

 
email
email
यशवंत सिन्हा ने मांगा नितिन गडकरी से इस्तीफा
नई दिल्ली: पहले से ही परेशानी में घिरे नितिन गडकरी की मुश्किलें बढ़ाते हुए संसद सत्र शुरू होने से दो दिन पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने आज भाजपा अध्यक्ष से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी इस बात का समर्थन करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो लोग सार्वजनिक जीवन में होते हैं, उन्हें दोषमुक्त होना चाहिए।

गडकरी के पद से नहीं हटने पर सीधा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, हमने उन लोगों को भी गहरी निराशा दी है, जो लोग कांग्रेस पार्टी के भयंकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए हमारी ओर देख रहे थे। हमारी पार्टी के अध्यक्ष दोषी हैं या नहीं, आज यह मुद्दा नहीं है। मुद्दा यह है कि हम सब जो सार्वजनिक जीवन में हैं, वे दोष लगाए जाने से ऊपर होने चाहिए। भाजपा के राज्यसभा सदस्य राम जेठमलानी द्वारा गडकरी से इस्तीफा देने की बात कहने के बाद अब सिन्हा की ऐसी मांग से भाजपा अध्यक्ष का मामला फिर तूल पकड़ सकता है।

सिन्हा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक एस गुरुमूर्ति द्वारा गडकरी को क्लीन चिट दिए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, हमें भारत की जनता की उम्मीदों को तोड़ने का कोई अधिकार नहीं है। स्वयं ही प्रमाणपत्र देने का तरीका अपनाकर हमने कुछ ऐसा ही किया है। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के इस चरण में भाजपा की विश्वसनीयता संदेह से परे होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, भारत की जनता के प्रति भाजपा के ऐतिहासिक कर्तव्य को पूरा करने के लिए मैं पूरी विनम्रता से नितिन गडकरी से आग्रह करता हूं कि वह तुरंत पार्टी अध्यक्ष पद से हट जाएं। यही नहीं, उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि अगर वे उनकी मांग से सहमत हैं तो उनका समर्थन करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement