भाजपा ने उठाए अंत्येष्टि के तरीके पर सवाल
छह लोगों की क्रूरता की शिकार बनी लड़की को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। सिंगापुर से रविवार तड़के शव पहुंचने के कुछ ही घंटों के भीतर गुपचुप तरीके से पीड़िता का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
भाजपा के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "हम निजता के अधिकार को समझते हैं। निजता के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन आनन-फानन तरीका सवाल भी पैदा करता है।"
सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर अंत्येष्टि में शामिल केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने अंत्येष्टि की गोपनीयता बरते जाने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि हम केवल परिवार की निजता का सम्मान करना चाहते थे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni