संसद में एफडीआई के विरोधियों से तालमेल करेगी बीजेपी
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा पिछले कुछ दिनों से एफडीआई मुद्दे पर आम राय बनाने के प्रयासों के बीच बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, खुदरा क्षेत्र में एफडीआई के सरकार के फैसले का विरोध करना हम जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, संसद के आगामी सत्र में हम सरकार के इस निर्णय का पूरी तरह विरोध करेंगे।
उन्होंने कहा कि संसद में खुदरा क्षेत्र में एएफडीआई के निर्णय के विरोध को असरदार बनाने की रणनीति तय करने के लिए एनडीए के घटक दलों के अलावा अन्य दलों से भी विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रसाद ने कहा कि एफडीआई का विरोध करने वाले दलों के बीच अधिक से अधिक समन्वय स्थापित किया जाएगा।
यह पूछे जाने पर कि इस विषय पर क्या विपक्ष मत विभाजन के प्रावधान वाले नियम के तहत चर्चा कराने का दबाव बनाएगा, उन्होंने कहा कि संसद सत्र शुरू होने से एक दिन पहले इस बारे में निर्णय किया जाएगा। बीजेपी के अलावा वाम दल और यूपीए से हाल ही में अलग हुई तृणमूल कांग्रेस भी एफडीआई निर्णय का विरोध कर रहे हैं। सरकार में शामिल डीएमके ने इस विषय पर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Sakshi, before she became Mrs Dhoni