पाकिस्तान विस्फोट में चार मरे, 50 से ज्यादा घायल
सामुग्ली रोड पर फेडरल इंवेस्टिगेशन अथॉरिटी की इमारत के नजदीक खड़ी एक छोटी कार में सुबह 8.20 बजे के करीब विस्फोट हुआ। वहां से 52 छात्रों को लेकर गुजर रही बलूचिस्तान सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की बस इसकी चपेट में आ गई। जियो न्यूज के मुताबिक चार पुलिसकर्मियों व चार छात्राओं सहित कम से कम 53 लोग घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट से जमीन में दो फुट गहरा गड्ढ़ा हो गया। विस्फोट स्थल के नजदीक खड़ा एक रिक्शा व एक मोटरबाइक भी इसकी चपेट में आ गए। पुलिस का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि क्या बस को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया।
सुरक्षा बल और बचाव दल विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं। अब तक किसी समूह ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। अस्पताल में भर्ती घायलों में से कम से कम 12 छात्रों की हालत गम्भीर है इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam