पाकिस्तान में विस्फोट में एएनपी नेता सहित 14 लोग घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उमरजई एक अदालत परिसर की तरफ जा रहे थे, जब प्रांत के चारसाडा जिले स्थित खान गरी इलाके में उनके वाहनों के काफिले को सड़क किनारे बम रख कर निशाना बनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में उमरजई, उनके बेटे शकील बशीर उमरजई और लगभग 12 अन्य लोग घायल हुए।
सभी घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट रिमोट के जरिये किया गया। पुलिस ने इलाकी की घेराबंदी कर तलाशी ली, लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni