कराची में चीनी दूतावास के पास धमाका
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कराची के क्लिफटन इलाके में वाणिज्य दूतावास से सटी इमारत के समीप खड़ी की गई मोटरसाइकिल में बम लगाया गया था। विस्फोट में एक कार तथा दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं।
वाणिज्यदूतावास के भीतर किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। राहत दल तथा अतिरिक्त सुरक्षा बल घटनास्थल रवाना हो गए हैं।
टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि अर्धसैनिक बल पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने इलाके की घेरेबंदी कर दी है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni