आप यहां हैं : होम » बिज़नेस »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

BMW ने एक्स-1 का नया मॉडल पेश किया, कीमत 28 लाख

 
email
email
BMW ने एक्स-1 का नया मॉडल पेश किया, कीमत 28 लाख
गुड़गांव: जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने गुरुवार को अपने एसयूवी का शुरुआती संस्करण एक्स-1 पेश किया। दिल्ली शोरूम में इस वाहन की कीमत 27.9 लाख रुपये होगी।

कंपनी ने वर्ष 2012 के दौरान भारतीय बाजार में 9,375 वाहन बेचे हैं। कंपनी ने कहा कि मुश्किल बाजार स्थितियों में हम नए मॉडल पेश करके और डीलरशिप नेटवर्क बढ़ाकर अपनी वृद्धि बरकरार रखे हुए हैं।

बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष फिलिप वॉन सार ने कहा, इस साल हम देश में एक निश्चित वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। इसके लिए हमने एसयूवी का शुरुआती मॉडल एक्स-1 पेश किया है, जबकि इसी शृंखला का अगला वाहन इस साल के अंत तक बाजार में उतारा जाएगा।

कंपनी का नया वाहन एक्स-1 2000 सीसी की इंजन क्षमता वाला है और यह तीन विकल्पों में उपलब्ध होगा। इसके शुरुआती मॉडल की कीमत 27.9 लाख, जबकि अन्य की कीमत 32.5 लाख रुपये तक होगी। बाजार स्थितियों के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी के अध्यक्ष फिलिप वॉन सार ने कहा कि हालांकि आर्थिक स्थितियां बहुत अच्छी नहीं हैं, लेकिन हम इस साल ज्यादा वाहन बेचने की उम्मीद कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement