पाकिस्तान के बाजार में धमाका, पांच की मौत
एएनपी द्वारा आयोजित रैली के स्थल के पास स्थित कुचलक बाजार में सुबह यह बम फटा। यह दल केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन का घटक है। अधिकारियों और चश्मदीदों ने मीडिया से कहा कि मरने वालों में प्रदेश एएनपी उपाध्यक्ष मलिक कासिम और आठ साल की बच्ची शामिल है।
चश्मदीदों ने कहा कि इस धमाके के बाद गोलीबारी भी हुई। अभी यह पता नहीं चला है कि गोलीबारी के लिए कौन जिम्मेदार है। टीवी पर फुटेज में धमाके के बाद क्षतिग्रस्त हुए कई वाहनों को दिखाया गया।
किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह धमाका प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के आधिकारिक दौरे से कुछ घंटे पहले हुआ है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona