बोपन्ना की रैंकिंग में सुधार, भूपति को नुकसान
बोपन्ना नवीनतम रैंकिंग में एक स्थान के फायदे के साथ 13वें स्थान पर हैं जबकि भूपति एक स्थान खिसक कर 16वें पायदान पर हैं।
लंदन खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले लिएंडर पेस पांचवें स्थान के साथ युगल रैंकिंग में शीर्ष भारतीय हैं। पेस के युगल जोड़ीदार विष्णुवर्धन हालांकि पांच स्थान नीचे 223वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। पुरुष एकल में युकी भांबरी 211वीं रैंकिंग के साथ भारत के चोटी के खिलाड़ी हैं। ताजा रैंकिंग में उन्हें सात स्थान का फायदा हुआ है।
पिछले काफी समय से चोटों से जूझ रहे सोमदेव देववर्मन (418) 85 स्थान लुढ़क कर शीर्ष 400 खिलाड़ियों की सूची से भी बाहर हो गए हैं। दूसरी तरफ डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में सानिया मिर्जा 18वें स्थान पर बरकरार हैं जबकि एकल रैंकिंग में वह एक स्थान आगे बढ़कर 247वें पायदान पर हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
